Narendra modi biography in Hindi – नरेंद्र मोदी जीवनी

0
3233

Narendra modi biography in Hindi – नरेंद्र मोदी जीवनी नरेंद्र मोदी हमारे देश के 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है ये 2014 में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर इतिहासिक जीत हासिल की थी। 

उसके बाद 2019 में इन्होने फिर अपनी सरकार प्रधानमंत्री के तौर पे बनाई। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा नाम नरेंद्र दामोदरदास मोदी है। 

जब ये 2014 में प्रधानमंत्री का चुनाव जीते थे तब मानो मोदी लहर सी आ गयी थी। स्वतंत्रता के बाद इतनी शानदार जीत करने वाले ये पहले प्रधानमंत्री बने। 

Narendra modi biography in Hindi नरेंद्र मोदी का जीवन परिचय 

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति भारत देश में होगा जो अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम न जानता हो। ये हमारे देश के 15 वें प्रधानमंत्री के रूप में आज भी कार्य कर रहे है। 

भारतवासियो ने इनपर अपना पूरा विश्वास बनाये रखा और इन्हे 2019 में फिर से प्रधानमंत्री के रूप में चुना। पहली बार ये प्रधानमंत्री 2014 में बने थे। 

हमारे देश के प्रधानमंत्री कई बार विवादों में घिरे पाए गए है लेकिन इनका जो प्लान और निति रहती है उनकी लोग बहुत प्रशंसा करते है। इस पोस्ट के माध्यम से हम इनके महत्वपूर्ण कार्यो और इनके जीवन के बारे में जानने का प्रयास करेंगे।  

  • नाम                                              नरेंद्र दामोदरदास मोदी 
  • पेशा                                              राजनेता एवं prime minister
  • राजनितिक पार्टी                                भारतीय जनता पार्टी 
  • जन्म तिथि                                       17 सितम्बर 1950 
  • उम्र (age)                                     68 साल 
  • जन्म स्थान                                      वडनगर ,बॉम्बे स्टेट (वर्तमान में गुजरात), भारत 
  • राष्ट्रीयता (nationality)                    भारतीय 
  • Educational qualification           पोलिटिकल साइंस में Ba और Ma

नरेंद्र मोदी का प्रारंभिक जीवन

नरेंद्र मोदी का जन्म गुजरात राज्य के मेहसाना जिले के एक छोटे से कस्बे वडनगर में हुआ था। ये पहले बॉम्बे स्टेट में स्थित था पर ये वर्तमान में गुजरात में है। 

बचपन में नरेंद्र मोदी जी का आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इसीलिए ये चाय बेचा करते थे। इनके पिता एक सड़क व्यापारी थे जो अपने परिवार का पालन पोसन करने के बहुत संघर्ष किये थे। 

मोदी जी की माँ house wife थी। नरेंद्र मोदी बहुत ही साहसी और मजबूत दिल के थे तभी इतनी गरीबी के बावजूद ये हमारे भारत देश के परधानमंत्री बने लेकिन शुरुआत में इनका जीवन बहुत संघर्षपूर्ण रहा।  

  • पिता का नाम                                 स्वर्गीय श्री दामोदरदास मूलचंद मोदी 
  • माता का नाम                                 हीरा बेन  
  • भाइयो का नाम                               सोमा मोदी,पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी,अमृत मोदी 
  • बहन का नाम                                 बसंती बेन हसमुख लाल मोदी
  • पत्नी का नाम                                  जशोदा बेन चिमन लाल मोदी 

मोदी जी का परिवार जोकि भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी से सम्बन्ध रखता है। ये अपने माँ-बाप के तीसरी संतान थे।  

नरेंद्र मोदी जी का विवाह 18 साल की उम्र में 1968 में जशोदा के साथ हुआ था। रिपोर्टर के अनुसार कहा गया है की इनका अपनी पत्नी से तलाक नहीं हुआ था फिर भी ये दोनों लोग अलग हो गए थे। 

नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गयी महत्वपूर्ण योजनाये (Narendra modi schemes) 

Narendra modi biography में हम उनकी योजनाओ के बारे में भी जानेंगे। परधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी जी ने बहुत सी योजनाओ पर काम किया जोकि कुछ निम्नलिखित है –

स्वच्छ भारत अभियान 

यह अभियान भारत का बहुत ही महत्वपूर्ण और काफी बड़े स्तर पर किया जाने वाला योजना है जिसके अंतर्गत देश में छोटे बच्चे से लेकर बूढ़ो तक में ये योजना के बारे में पता चला क्योकि यह योजना काफी बड़े स्तर पर किया गया था। इससे हमारे देश में काफी स्वछता भी आयी। 

प्रधानमंत्री जन-धन योजना 

इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य यह था की देश के सभी किसानो के बैंको में खाते खुल सके और इस योजना से बहुत से किसानो के खाते खुल पाए। 

अब इसका यह फायदा हुआ की सरकार कोई भी योजना में पैसे किसानो को देती है तो वो इनके खाते में आसानी से आ जाती है। 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री ने गरीब महिलाओ को एलपीजी गैस सिलेंडर सम्मान के तौर पे प्रदान किये। इस योजना से धुएं से होने वाली बीमारियों से भी बचाव हो पाया। 

प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना 

फसलों की अच्छी तरह से सिचाई करने के लिए इन्होने इस योजना का निर्माण किया ताकि फसलों को और भी बेहतर उगाया जा सके इसीलिए इस योजना की शुरुआत की गयी। 

मेक इन इंडिया 

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने कुछ अहम कदम उठाये जिनमे से मेक इन इंडिया एक अभियान है। इसके तहत निर्माण कार्य क्षेत्रो को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। 

नरेंद्र मोदी जी के सुविचार (Narendra modi quotes)

  • एक बार जब हम यह तय कर लेते है की हमे कुछ करना है , तो हम मिलो आगे जा सकते है। 
  • हममे से सभी के पास अच्छे और बुरे दोनों गुण होते है , जो लोग अच्छे गुणों पर ध्यान देते है वो सफल हो जाते है। 
  • बन्दूक के साथ आप Earth को लाल बना सकते है , लेकिन यदि आपके पास हल है तो पृथ्वी को हरा  बना सकते है।  
  • हर किसी में सपने देखने की शक्ति होती है , लेकिन सपनो को हकीकत में बदलना चाहिए। कभी किसी विचार को मरने नहीं देना चाहिए। 
  • भारत एक युवा देश है इतने बड़े प्रतिशत वाले देश में न केवल भारत को बल्कि पुरे विश्व के भाग को बदलने की क्षमता है।  
  • मंगल मिशन की सफलता के बाद कोई भी भारत के युवाओ पर सवाल नहीं उठा सकता है। सब कुछ स्वदेशी है। 

Narendra Modi Biography का निष्कर्ष 

नरेंद्र मोदी जी के जीवनी से हमे बहुत कुछ सिखने और जानने को मिलता है। ये अपने जीवन में कैसे संघर्ष किये और कैसे उन दिक्क्तों का सामना किया उसके बारे में हमे बहुत अच्छी सीख मिलती है। 

इस पोस्ट के माध्यम से हमने Narendra modi biography in Hindi – नरेंद्र मोदी जीवनी को जाना। उम्मीद है ये post आपको पसंद आया होगा और कुछ न कुछ सिखने को मिला होगा। 

ये भी पढ़े !
Rate this post
Previous articleSalman khan biography in hindi – सलमान खान जीवनी
Next articleNawazuddin Siddiqui Biography in Hindi – नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी जीवनी
Hello दोस्तों मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से Hindi Biography, Health, Viral News And Festival Quotes के बारे में जानकारी Share करता हूँ। प्रसिद्ध लोगों की Hindi Biography को आप तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हिंदी बायोग्राफी के साथ-साथ आपको यहां Blogging, Online Earning और Internet Tricks से संबंधित पोस्ट भी हिंदी भाषा में मिलते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here