Sunil Chhetri Biography in Hindi : भारतीय कप्तान Sunil Chhetri विश्व में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों (एक्टिव खिलाड़ियों) की सूची में दूसरे पायदान पर, भारत के उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल जिन्होंने विदेशी क्लब के लिए खेला हो और भी बहुत कुछ, इन सब Skills से ही पता चलता है कि यह खिलाड़ी कितना बड़ा है।
सुनील छेत्री ने भारतीय टीम के लिए जूनियर ओर सीनियर दोनो श्रेणियों में खेला है। वह मौजूदा भारतीय टीम के कप्तान भी हैं। 2008 में उनके कम्बोडिया के विरुद्ध 2 गोलों से वह रातों रात स्टार बन गए थे। पूरे विश्व ने उनकी प्रतिभा को देखा और उसकी सराहना की।
दोस्तों सुनील छेत्री जैसे महान फुटबॉलर के पर्सनल लाइफ या व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन के बारे में और उनके जीवन के कुछ अनजाने पहलुओं के बारे में आपको बताने के लिए ही हमने आज का ये पोस्ट लिखा है। तो अगर आप सुनील छेत्री की जीवनी के बारे में कुछ भी जानना चाहते हैं या उनके जीवन से प्रभावित हैं तो आज का पोस्ट पढ़ने में आपको बहुत ही मजा आने वाला है।
Sunil Chhetri Biography in Hindi, Height, Weight, Age, Wife And Net Worth
सुनील छेत्री एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं। उनका जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था। उनके माता-पिता के.बी. छेत्री और सुशीला छेत्री हैं। उन्होंने गंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल में अध्ययन किया। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल टीम के पेशेवर फुटबॉलर है, जो एक स्ट्राइकर या विंगर के रूप में खेलता है और इंडियन सुपर लीग कि क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय राष्ट्रीय टीम दोनों में कप्तान है।
सुनील छेत्री 112 मैच में राष्ट्रीय गोल के साथ भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए भारत में पहले और पूरे विश्व में दूसरे थान पर हैं ।सुनील छेत्री को एएफसी द्वारा उनके 34 वें जन्मदिन पर ‘एशियाई आइकन’ नामित किया गया था।
पूरा नाम | सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) |
जन्मदिन | अगस्त 3, 1984 |
Girlfriend And Wife | सोनम भट्टाचार्य |
प्लेइंग पोजीशन | स्ट्राइकर, सेंटर फारवर्ड |
होमटाउन | सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश |
लम्बाई | 5 फुट 7 इंच (1.70 मीटर) |
उम्र (Age) | 37 साल (साल 2021 तक) |
नेट वर्थ (Net Worth) | $1 मिलियन |
पिता | के बी छेत्री (भारतीय सेना के एक अधिकारी ) |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
भाई / बहन | एक बहन |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
Sunil Chhetri wife / Girlfriend | 4 दिसंबर 2017 को, सुनील छेत्री ने अपनी लंबे समय की प्रेमिका सोनम भट्टाचार्य से शादी कर ली, जो पूर्व भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी हैं। |
सुनील छेत्री ने 2002 में मोहन बागान में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की फिर वह JCT में चले गए जहां उन्होंने 48 खेलों में 21 गोल किए। उन्होंने 2010 में मेजर लीग सॉकर के कैनसस सिटी विजार्ड्स के लिए हस्ताक्षर किए, विदेश जाने के लिए उपमहाद्वीप के तीसरे खिलाड़ी बने। हालाँकि, संयुक्त राज्य अमेरिका में वह कार्यकाल लंबे समय तक नहीं चला और जल्द ही वह भारत आई-लीग में वापस आ गया, जहाँ उसने चिराग यूनाइटेड और मोहन बागान के लिए खेला। विदेश जाने से पहले इस बार उन्हें प्राइमिरा लिगा स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, जहां उन्होंने क्लब के रिजर्व पक्ष के लिए खेला था।
Sunil Chhetri Wife
सुनील छेत्री की पत्नी सोनम, उनके मेंटर सुब्रोतो भट्टाचार्य की बेटी हैं। सोनम बिज़नस मैनेजमेंट का कोर्स स्कॉटलैंड से पूरा करने के बाद कोलकाता के साल्ट लेक एरिया में अपने 2 होटल चलाती हैं। इसके पहले सोनम कई समय पहले तक उनकी गर्लफ्रेंड रही फिर सोनम और सुनील ने 4 दिसम्बर, 2017 को कोलकाता में शादी कर ली।
सुनील छेत्री का व्यक्तिगत जीवन
सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में नेपाली माता पिता के घर में हुआ। उनके पिता के बी छेत्री भारतीय सेना के एक गोर्खा जवान हैं और माँ एक ग्रहणी हैं। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम वंदना छेत्री है।
उनके पिता की सेना में नौकरी के कारण उनका स्थानान्तरण बहुत जल्दी होता था जिससे सुनील छेत्री की स्कूली शिक्षा भारत के कई शहरो में हुई। जिसमें उन्होंने गंगटोक में बहाई स्कूल, दार्जिलिंग में बेथानी और आरसीएस, कोलकाता में लोयोला स्कूल और नई दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल भी शामिल है।
17 साल के आयु में सुनील ने अपना फुटबॉल जीवन दिल्ली शहर में 2001 में शुरू किया। और जल्द ही लोगों ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया और मोहन बागान ने समझा और उन्हें शामिल कर लिया। और तभी से सुनील छेत्री के पेशेवर फुटबॉलर जीवन का आरंभ हुआ और फिर उसके बाद वे एक के बाद एक सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ते ही चले गए।
सुनील छेत्री का लोगो को Football Matches को देखने का Appeal
भारत जैसे करोड़ो लोगो के देश में फुटबॉल को उतना पसंद नहीं किया जाता जितना की यूरोपीय देशो में किया जाता है| भारत की ज्यादातर जनसँख्या क्रिकेट को पसंद करती है| जबकि फूटबाल दुनिया में क्रिकेट से भी ज्यादा लोकप्रिय गेम है|
Intercontinental Cup में India और Chinese Taipei के बीच खेले गए मैच में सुनील छेत्री के Hat-Trick के बदोलत भारत 5-0 से विजयी रहा। लेकिन इस मैच को देखने के लिए Stadium में 2,000 से भी कम लोग आये। यह किसी भी खिलाडी के लिए निराशाजनक था।
कप्तान सुनील छेत्री ने भारत और केन्या के मैच के पहले Twitter पर एक video शेयर किया जिसमे उन्होंने लोगो से appeal की –
कि हमे गाली दो, हमारी आलोचना करो, लेकिन कम से कम हमारा मैच तो देखने आयो।
बस फिर क्या इस appeal को Virat Kohli, Sachin Tendulkar जैसे खिलाड़िओ का भी साथ मिला। मैच शुरू होने से पहले पूरा स्टेडियम भारतीय दर्शको से भर गया और पुरे स्टेडियम में सिर्फ नीला ही नीला ही दिखाई दे रहा था जैसे की कोई समुद्र हो।
सुनील छेत्री की शिक्षा (Sunil Chhetri’s Education)
सुनील छेत्री की शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है क्योंकी उन्होंने कभी अपनी स्कूली शिक्षा के बारे में कुछ भी साझा नहीं किया है, इसलिए हम बता नहीं सकते। हालाँकि, उनकी उच्च शिक्षा के जानकारी हमें है जो हम आप के साथ साझा करेंगे, सुनील छेत्री ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई क आशुतोष कॉलेज से की है और लेकिन वह अपना स्नातक पूरा नहीं कर पाये और क्योंकी उनका सलेक्शन इंडिया की फुटबॉल टीम में होगया था।
Sunil Chhetri Net Worth
सुनील छेत्री का भारत की टीम के लिए और अपने क्लब की टीम के लिए भी उनका करियर बहुत ही सफल रहा है। उन्होंने अपनी टीम के लिये जो किया है वह उनके रिकॉर्ड बताते है।
सुनील छेत्री की कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर है, जो लगभग भारतीय रुपए मे 75 लाख रुपए होता है। यह संपत्ति उनकी प्रतिभा और सफलता को देखते हुये बहुत कम है, लेकिन भारत मे क्रिकेट को छोड़ कर सभी खेल के खिलाड़ियों का यही हाल है। हम उनकी उपलब्धियों और उनकी कड़ी मेहनत की सरहाना तो करते है पर उनकी प्रतिभा के लिये जितनी तारीफ करनी चाहिए वह हम सब नहीं करते।
सुनील छेत्री के पुरस्कार और अवार्ड
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ प्लेयर ऑफ़ द ईयर | 2007, 2011, 2013, 2014, 2017 और 2018–19 |
अर्जुन अवार्ड ( फुटबॉल ) | 2012 |
पद्म श्री अवार्ड | 2019 |
एआईएफएफ ने खेल रत्न के लिए कप्तान सुनील छेत्री की सिफारिश की | 2021 |
Hero Of The Indian Super League | 2017-2018 |
FAQ About Sunil Chhetri
Question – सुनील छेत्री प्रति माह कितना कमाते हैं?
Answer – नील की लक्ष्य के प्रति उनकी उल्लेखनीय सटीकता ने उन्हें लगभग 11000 डॉलर प्रति मैच (INR 8 लाख प्रति मैच) का वेतन तक पहुंचा दिया है।
Question – सुनील छेत्री की हाइट कितनी है?
Answer – सुनील छेत्री की हाइट 1.7 m है।
Question – फुटबॉल में सुनील छेत्री का रैंक क्या है?
Answer – कुल मिलाकर सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलरों की सूची में छेत्री 11वें स्थान पर हैं।
Question – सुनील छेत्री की कुल संपत्ति क्या है?
Answer – सुनील छेत्री कुल संपत्ति इस समय USD 570 हजार (INR 4.10 करोड़) है। Note – Income Source From Internet
निष्कर्ष
निष्कर्ष के रूप में, हम सुनील छेत्री के सफल जीवन को देखते हुये कह सकते हैं कि वह भारतीय फुटबॉल टीम के अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों मे से एक है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिर्फ भारत मे ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में भी एक बहुत बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने हाल ही मे अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी को गोल करने के मामले पीछे छोड़ दिया है।
Read More :-
- Avesh Khan Biography in Hindi|अवेश खान जीवन परिचय
- Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव की जीवनी
- Rishabh pant biography, age, height and lovely girlfriend
- KL Rahul Biography in Hindi, Age, Height, Wife & girlfriend