Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव की जीवनी

4
5527

क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के जीवन परिचय के बारे में जानना चाहते हैं तो बिल्कुल सही Blog पर आए हैं, आज हम आपको Cricketer Suryakumar Yadav Biography in Hindi में हम सूर्य कुमार के Age, Family, Wife, Career, IPL, Facts और Cricket Career आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सूर्यकुमार यादव का पहला t-20 Debut Match विराट कोहली के कप्तानी और साथ ही साथ कई धाकड़ बल्लेबाज जैसे के.एल राहुल और हार्दिक पंड्या के होते हुए हुआ जो Suryakumar Yadav के लिए बहुत बड़ी बात है।

जब से IPL (Indian Premier League) को भारत में शुरू किया गया है तब से बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ियों को इस मंच से प्रसिद्धि और उनके टैलेंट को दिखाने का मौका मिला है, यही मौका सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम की तरफ से मिला था जिस पर वह पूरी तरह से खरा उतरे हैं यही कारण है कि आज उन्हें इंडिया के तरफ से International Cricket खेलने का मौका मिला है।

Suryakumar Yadav Biography in Hindi | सूर्यकुमार यादव की जीवनी

सूर्यकुमार यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को एक मध्यमवर्गीय परिवार के मुंबई शहर में हुआ और इनको बचपन से ही क्रिकेट और बैडमिंटन में काफी रूचि रही है। इनकी स्कूली शिक्षा परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय तथा वाणिज्य एवं साइंस की पढ़ाई पिल्लई कॉलेज आफ आर्ट्स मुंबई मैं संपन्न हुई। सूर्यकुमार यादव के पिता का नाम अशोक कुमार यादव एवं माता का नाम स्वप्ना यादव है।

सूर्यकुमार यादव अपने माता पिता की इकलौती संतान है और इन्हें टैटू बनवाना बहुत पसंद है इन्होंने अपनी बॉडी पर कई सारे टैटू बनवा रखे हैं। मुंबई में ही वाणिज्य यानी कॉमर्स की डिग्री लेकर इन्होंने अपने स्कूल Time से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

क्रिकेट की तरफ बचपन से ही झुकाव होने के कारण पहले कोच इनके चाचा ही विनोद कुमार यादव जी ही बने थे और उनसे उन्होंने बहुत कुछ क्रिकेट में सीखा है।

Suryakumar Yadav Biography in Hindi सूर्यकुमार यादव की जीवनी
Suryakumar Yadav Biography in Hindi सूर्यकुमार यादव की जीवनी
पूरा नामसूर्यकुमार यादव
उपनामSKY
व्यवसायभारतीय क्रिकेटर (बल्लेबाज)
जन्मतिथि14 सितंबर 1990
आयु (2021 के अनुसार)31 वर्ष
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राशिकन्या
राष्ट्रीयताभारतीय
Home Town (गृहनगर)मुंबई
स्कूल/विद्यालयपरमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, मुंबई
महाविद्यालय/विश्वविद्यालयपरमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई
पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यतावाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)
परिवारपिता- अशोक कुमार यादव (बीएआरसी में अभियंता)
माता- स्वप्ना यादव
पताअनुष्क्ति नगर, चेम्बूर, मुंबई
Height1.8m
5 Feet 11 Inch
Weight75 Kg

Suryakumar Yadav Wife

जी हाँ सूर्यकुमार यादव की शादी 8 जुलाई 2016 को हो चुकी है इनके पत्नी का नाम देविशा सेट्टी है, सूर्य कुमार देविशा सेट्टी से पहली बार सन् 2012 में मिले थे और इनके Dance को देखकर सूर्यकुमार Impress हो गए थे और देविशा सेट्टी सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से Impress थी और यह दोनों कॉलेज में ही मिले थे और आगे चलके इन्होंने शादी कर ली।

Suryakumar Yadav Wife
Suryakumar Yadav Wife : Pic Courtesy : Instagram

Suryakumar Yadav Age

14 सितंबर 1990 को भारत के मुंबई में जन्मे सूर्य कुमार यादव दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज हैं और इनकी Age 2021 के अनुसार 31 Years Old है। सूर्यकुमार भारतीय बल्लेबाजों में काफी लोकप्रिय हो गये है और इनके चाहने वालो की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है।

Suryakumar Yadav Height

सूर्यकुमार बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक है जो IPL से लेकर International T20 में अपने जलवे बिखेर चुके है, अपने पहले ही Debut Match में उन्होंने England के खिलाफ खेलते हुये 57 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलायी थी।

Suryakumar Yadav Cricket Career

Suryakumar Yadav ने अपना पहला List-A मैच 11 फरवरी 2010 को Vijay Hazare Trophy में गुजरात के खिलाफ अपना Home City मुंबई के लिए खेला और उन्होंने 37 गेंदों पर 41 रन बनाये यह उनके मैच का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

Suryakumar Yadav Cricket Career
Suryakumar Yadav Cricket Career : Pic Courtesy : Instagram

कुछ महीनों बाद उन्होंने Syed Mushtaq Ali Trophy में हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए T-20 में Debut किया और वह 5 Run के निजी स्कोर पर आउट हो गए और टीम को 7 विकेट की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था

2010 का अंत सुर्यकुमार के लिए एक और अवसर लेकर आया और उन्होंने दिल्ली के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में Debut किया इस बार Suryakumar Yadav शायद किसी के साथ अपनी Lime Light Share करने के मूड में नहीं थे क्योंकि उन्होंने मैच में सर्वाधिक 73 रन बनाए थे और शानदार शुरुआत के बाद 2011-12 के Ranji season को तूफान के रूप में लिया क्योंकि उन्होंने 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाकर मुंबई के रन चार्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया।

उन्होंने उड़ीसा के खिलाफ सत्र के केवल तीसरे मैच में दोहरा शतक लगाया और इसके बाद अगले मैच में एक और शतक बनाया। उन्होंने 2011-12 के season में U-23 level पर 1000+ रन बनाए और MA Chidambaram Trophy भी जीती।

Suryakumar Yadav IPL Career

सुर्यकुमार यादव के खेल से प्रभावित होकर 2012 मुंबई इंडियंस ने खरीदा हालांकि सचिन, महेला, रोहित और पोलार्ड जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण उन्हें पूरे सीजन में नजर अंदाज किया गया।

Suryakumar Yadav IPL Career
Suryakumar Yadav IPL Career : Pic Courtesy : Instagram

2014 के IPL auction में Kolkata Knight Riders (KKR) ने इस युवा बल्लेबाज को खरीदा और इन पर भरोसा जताया सुर्यकुमार यादव ने भी उनके इरादों पर खरे उतरते हुए उन्होंने आईपीएल 2015 में उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने लुभावनी और मैच जीतने वाली 20 गेंदों में पांच छक्कों के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को ईडन गार्डन्स में 98 रन बनाए।

जिसके बाद उन्हें मुम्बई इंडियंस ने दोबारा अपनी टीम में जगह दी जिसके बाद वह मुम्बई इंडियंस के लिये लगातार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आते है।

Suryakumar Yadav Unknown Facts

  1. सूर्यकुमार यादव धूम्रपान नही करते हैं
  2. इनके मामा, विनोद यादव, उनके पहले क्रिकेट कोच थे।
  3. वह 10 साल के थे जब उनका परिवार वाराणसी से मुंबई शिफ्ट हो गया। उसी वर्ष, उन्होंने अपनी स्कूल टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया।
  4. 2010 में दिल्ली के खिलाफ फर्स्ट-क्लास सीज़न में मुंबई के लिए पदार्पण पर, उन्होंने 89 गेंदों पर 73 रन बनाए।
  5. वह अपने signature Sweep Shot ’के लिए जाने जाते हैं जो कि तेज गेंदबाजों के खिलाफ Deep Square Leg पर छक्का मारने के लिए खेलते हैं।
  6. वह एक शौकीन जानवर और पक्षी प्रेमी है ।
  7. उन्होंने अपने रवैये के कारण मुंबई रणजी कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया।
  8. वह कॉमेडी फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उन्होंने हेरा फेरी ’(2000) को 500 से अधिक बार देखा है।
  9. अगर सुर्यकुमार क्रिकेटर नहीं होते तो आज वह पायलट होते।

Final Word

आज की Post में हमने Suryakumar Yadav Biography in Hindi के बारे में पूरा पढ़ा और जाना कि किस प्रकार उन्होंने रणजी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके आईपीएल में आए और वहां पर धुआंधार बैटिंग करके लाखों लोगों का दिल जीत लिये आज इसी वजह से वह इंडियन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल हो पाए हैं।

उम्मीद करता हूं आपको हमारे द्वारा लिखा गया पोस्ट जरूर पसंद आया होगा अगर हां तो इसे अपने दोस्तों के साथ नीचे दिए गए सोशल मीडिया हैंडल बटन जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर जरूर शेयर करें ताकि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें 👇

Rate this post
Previous articleAnushka Sen Biography in Hindi, Age, Height And Boyfriend
Next articleYashraj Mukhate Biography in Hindi | यशराज मुखाटे जीवन परिचय
Hello दोस्तों मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से Hindi Biography, Health, Viral News And Festival Quotes के बारे में जानकारी Share करता हूँ। प्रसिद्ध लोगों की Hindi Biography को आप तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हिंदी बायोग्राफी के साथ-साथ आपको यहां Blogging, Online Earning और Internet Tricks से संबंधित पोस्ट भी हिंदी भाषा में मिलते रहेंगे।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here